तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा वृहद स्वास्थ्य केम्प का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा वृहद स्वास्थ्य केम्प का आयोजन

 तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा वृहद स्वास्थ्य केम्प का आयोजन



रायपुर

 तेरापंथ अमोलक भवन में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रायपुर द्वारा वृहद स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । 


आचार्य श्री महाश्रमण जी  की सुशिष्या समनी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी, समनी करुणा प्रज्ञा जी, समनी सुमन प्रज्ञा जी की प्रेरणा से संपन्न इस कैंप में निशुल्क 350 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।



कैंप में बच्चों के रोग के विशेषज्ञ डॉ रूपेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी जैन, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ विनीता जैन, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी. बालाकृष्णन, इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर अनिमेष चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शंभू नाथ बनर्जी, जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ अनिल करनावत, निसंतान रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मुनमुन अग्रवाल आदि डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी।



अचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निशुल्क रक्त परीक्षण, तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी, टाइटन आई प्लस, राजेंद्र नगर के द्वारा आंखों का परीक्षण किया गया। 


कैम्प में covishield और covaxin का 120 लोगों का टीकाकरण भी किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads