0 महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा का प्रदर्शन। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

0 महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा का प्रदर्शन।

 राष्ट्रपति के अपमान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस नेता का पुतला फूंक जताया विरोध



0 महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा का प्रदर्शन।



गरियाबंद

 नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गरियाबंद भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।





लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था। इसके विरोध में गरियाबंद जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा ने कहा कि कांग्रेसी शुरू से ही आदिवासी महिला का अपमान कर रहे हैं। कहा कि संसद में राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करना, यह अपमान राष्ट्रपति के साथ भारत की नारी शक्ति का अपमान है। भाजयुमो जिला महामंत्री युगल किशोर समदरिया ने कहा कि पहली बार एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर ऐतिहासिक बहुमत से राष्ट्रपति निर्वाचित होकर आई हैं। कहा कि राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा टिप्पणी किए जाने के विरोध में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया है। 







इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, राधेश्याम सोनवानी, महिला मोर्चा जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, खिरमनी हरपाल, गुलेश्वरी ठाकुर, ताकेश्वरी साहू, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिए, सरिता साहू, पुनिता साहू, शेषनारायण गजभिए, विनोद नेताम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर, महामंत्री राज डे, मनीष यादव, संजू साहू, अविनाश दिवान, अजय डोंगरे, विशाल साहू, ट्विंकल डोंगरे, राघवेंद्र बाम्बोडे, खिलेश साहू, हरेंद्र, मानव निर्मलकर, नोखे यादव, कुन्दन रामटेके, चंदन रामटेके, बंटी सिन्हा, किसन लाल साहू, कैलाश नागेश, बबलू ध्रुव, सोहन गुप्ता, महेश मारकंडे, राजेश साहनी, सतीश साहनी, तारक निषाद, प्रियांशु सेन, सागर सिन्हा, तुषार निषाद, गोलू नेताम, तारेश कुटारे, हिमांशु मरकाम, परमेश्वर सेन, शिवराम पटेल, प्रहलाद साहू, कान्हा देवदास, अविनाश कुटारे मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads