आंचलिक खबरे
आरंग नगर के राधाकृष्ण मंदिर में श्रावण झूला महोत्सव का आयोजन
शनिवार, 30 जुलाई 2022
Edit
आरंग नगर के राधाकृष्ण मंदिर में श्रावण झूला महोत्सव का आयोजन
आरंग
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राधाकृष्ण मंदिर में 31 जुलाई से 10 अगस्त तक 11 दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव मनाया जावेगा। इस अवसर पर प्रतिदिन 12 से 2 बजे तक शिव जी का रुद्राभिषेक होगा, अभिषेक में निःशुल्क बैठने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 31 जुलाई से 6 अगस्त तक शिव महापुराण कथा एवं 7 से 10 अगस्त तक श्रीकृष्ण कथा प्रवचन कथावाचक नंद कुमार चौबे रायपुर वाले के द्वारा किया जावेगा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा आमजन मानस को कथा श्रवण पुण्य लाभ लेने हेतु प्रतिदिन अपरान्ह 3.30 से सायं 6.30 तक उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात संध्या आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।
Previous article
Next article
