ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा 35 वीं बटालियन के पुलिस जवान, कलेक्टर, अपर कलेक्टर,डॉक्टर्स सहित शहर के प्रमुख गणमान्य को बांधी गयी राखी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा 35 वीं बटालियन के पुलिस जवान, कलेक्टर, अपर कलेक्टर,डॉक्टर्स सहित शहर के प्रमुख गणमान्य को बांधी गयी राखी

 ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा 35 वीं बटालियन के पुलिस जवान, कलेक्टर, अपर कलेक्टर,डॉक्टर्स सहित शहर के प्रमुख गणमान्य को बांधी गयी राखी



मण्डला :-

 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मण्डला के तत्वाधान में  रक्षाबंधन के कार्यक्रम किये गए। इस कार्यक्रम में 35 वीं बटालियन के पुलिस जवानों को राखी बांधी गयी। इसके साथ नशा मुक्ति एवं तनाव प्रबंधन का भी कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम ग्वारा में 35 वीं बटालियन के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी साथ मे ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, बीके गीता बहन, कमांडेंट भ्राता अभिजीत रंजन जी, डिप्टी कमांडेंट भ्राता सीएल परस्ते, असिस्टेंट कमांडेंट भ्राता आशीष मिश्रा, भ्राता रूपेंद्र धुर्वे, भ्राता अरुण उइके, भ्राता कृष्ण पाल सिंह, भ्राता महेंद्र राय एवं 100 से अधिक पुलिस जवान उपस्थित रहे।











ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को नशे से दूर रहने और तनाव मुक्त जीवन जीने की विधियां बताई।  दीदी ने बताया कि नशा हमारे जीवन को बर्बाद करता है, नशे से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है जिससे स्वयं को और परिवार को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नशे से दूर रहने व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए  राजयोग को अपनाना चाहिए, राजयोग के माध्यम से हम प्रेम,सुख,शांति के साथ जीवन जी सकते हैं।

ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक महत्व बताया। इसके बाद सभी को रक्षासूत्र बांधा गया।






          मंडला जिले की कलेक्टर बहन हर्षिता सिंह, अपर कलेक्टर बहन मीना मसराम, एसपी भ्राता यशपाल सिंह राजपूत ,एडिशनल एसपी भ्राता गजेंद्र सिंह कंवर ,  कटरा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स सहित मण्डला शहर के सभी डॉक्टर्स एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों को राखी बांधी गयी।


मण्डला जिला  जेल में 350 कैदी भाई बहनों एवं स्टाफ को बांधी गयी राखी


ब्रह्माकुमारी संस्थान मण्डला के तत्वाधान में जेल में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, जेल अधीक्षक भ्राता देवेंद्र सारस एवं स्टाफ सहित 350 कैदी भाई बहनों को रक्षासूत्र बांधा गया। 

इस कार्यक्रम ब्रम्हाकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को रक्षाबंधन का महत्व बताया । इसके बाद सभी को रक्षा सूत्र बांधा गया और मुख मीठा कराया गया। 

उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads