मुख्य कार्यपालन अधिकारी गरियाबंद पर कार्यवाही के लिए सरपंच संघ ने पुलिस अधीक्षक के नाम पर लिखा पत्र, एडिशनल कलेक्टर को सौंपा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी गरियाबंद पर कार्यवाही के लिए सरपंच संघ ने पुलिस अधीक्षक के नाम पर लिखा पत्र, एडिशनल कलेक्टर को सौंपा
गरियाबंद
महिला सरपंच के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मूर्ख एवं रे तू ता करके ऊंची आवाज में उंगली दिखाकर अभद्र व्यवहार किया गया जिससे सरपंच बहुत मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ उस समय नाहर गांव सरपंच भी जनपद कार्यालय में उपस्थित थी जनपद सीईओ के इस प्रकार का कृत्य अशोभनीय है मुख्य कार्यपालन अधिकारी के इस कृत्य पर सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद वह सरपंच संघ गरियाबंद द्वारा कार्यवाही की मांग किया गया था अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है वही पत्र में लिखा है कि 8 अगस्त 2022 तक यदि कार्यवाही नहीं किया जाता तो सरपंच संघ द्वारा कलम बंद एवं 9 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।


