राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय आरंग में स्वतन्त्रता दिवस का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय आरंग में स्वतन्त्रता दिवस का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय आरंग में स्वतन्त्रता दिवस का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया 



आरंग 

 स्थानीय राधा कृष्ण विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय अरंग में स्वतन्त्रता दिवस का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी चंद्रकांत शर्मा द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित किये तदुपरांत ध्वजारोहण किया गया  एवं स्काउड एवं रेडक्रॉस के भैया बहनों के मार्चपास्ट की सलामी ली 

और अपने उदबोधन मे 1857 की क्रांतिकरियो को नमन करते हुए (मंगल पांडे, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह , चन्द्रशेखर आजाद , बाल गंगाधर तिलक ) असहयोग आन्दोलन के कारण 1947 मे हमें आजादी मिली। इसी कड़ी में

शाला संचालन समिति के सदस्य यशवंत प्रकाश गोयल ने बताया कि अमृत महोत्सव का प्रारम्भ 12 मार्च 2021 को साबरमती आश्रम अहमदाबाद से किया गया इसके पीछे कारण यह था कि महात्मा गांधी द्वारा दांडी यात्रा 12 मार्च 1930 को किया गया था अमृत महोत्सव का समापन 15 अगस्त 2023 को होगा , संस्था के प्राचार्य अशोक कुमार ठाकुर द्वारा शाला प्रतिवेदन पढ़ा गया।

साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2021-22 विद्यालय के प्रतिभावान भैया बहन 12 वी विज्ञान संकाय से कु. देविष्का  व कामर्स संकाय से कु. तृप्ति कश्यप तथा  कक्षा  10वी से दिव्या सेन को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के सदस्य सतीश चन्द्र अग्रवाल ,राकेश गुप्ता, बृजेश सोनी, सेवा निवृत शिक्षक पवन कुमार शर्मा एवं विद्यालय समस्त आचार्य /आचार्या उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं  आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती नंदनी चंद्राकर द्वारा किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads