आजादी के अमृत महोत्सव में बड़े शान से अकोली में फहराया तिरंगा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आजादी के अमृत महोत्सव में बड़े शान से अकोली में फहराया तिरंगा

 आजादी के अमृत महोत्सव में बड़े शान से अकोली में फहराया तिरंगा



आरंग

आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर ग्राम अकोली कला (भाऊ) में सरपंच लिलेश्वर साहू, भाजपा मंडल महामंत्री देवनाथ साहू, उपसरपंच अश्वनी साहू ने पंचायत भवन,स्कुल ,आंगनबाड़ी केंद्रों में ध्वजारोहण किया आज ही के दिन 75 साल पहले हम आजाद हुए थे। दशकों तक ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर राज किया। अपने ही देश में हम बाहरी ताकत के अधीन थे।



उनके नियम कायदों के दायरे में थे। भारतीयों की स्थिति गुलाम भारत में गुलाम जैसी ही थी। लेकिन देश प्रेमियों ने आने वाली पीढ़ी को इस गुलामी से आजाद कराने और भारत को दुनिया में एक सम्मानजनक राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। कई साल लगे लेकिन पूरे भारत में आजादी की मांग आग की तरह फैली। इस आग की तपन से अंग्रेज भी डर गए। अन्त में ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ना पड़ा और हमने खुद को एक स्वतंत्र व गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित कर दिया। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहा था। तब से अब तक हम भारतीय आजादी को जश्न की तरह मना रहे हैं। लेकिन इस जश्न के साथ ही हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के भी ऋणी हैं, जिन्होंने भारत को सम्मान दिलाया। इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक व सरपंच लिलेश्वर साहू, भाजपा मंडल महामंत्री देवनाथ साहू, उपसरपंच अश्वनी साहू पंचायत सचिव दिलेश्वरी धुव रोजगार सहायक प्रेमलता भारती,भोजराज साहू,गिरधर साहू,केजूराम साहू मुलचंद तिवारी व पंचगण भेषण साहू,डेमन साहू, रोहित साहू,पारस साहू, मुरली साहू,कामनी धीवर चमेली ठाकुर,बलराम यादव,फिरोज कोशले, श्यामा साहू लोकिन साहू, गंगूराम साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला साहू,ननीता तिवारी सरस्वती साहू, सावित्री दुबे, भारत साहू,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads