नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन की नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सर्व समाज भी हुआ शामिल, आम नागरिकों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन की नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सर्व समाज भी हुआ शामिल, आम नागरिकों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील

 नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन की नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सर्व समाज भी हुआ शामिल, आम नागरिकों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील



गरियाबंद -

 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है। 


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ सर्व समाज प्रमुख शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, दुकानों ओर कार्यालयों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान नपा अध्यक्ष मेमन ने नागरिकों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण भी किया।






उल्लेखनीय हैं कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है। ऐसे समय मे देश के नागरिकों में देशभक्ती का जज़्बा बढ़ाने ओर तिरंगा के प्रति सम्मान जागृत देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।  बुधवार को नगर अध्यक्ष अब्दुल गफ़्फ़ार मेमन के नेतृत्व में गायत्री मंदिर से तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई। जो नगर के तिरंगा चौक, मानस चौक, सुभाष चौक से बाजार लाइन, बस स्टैंड होते हुए तिरंगा चौक में संपन्न हुई। खुली जीप में सर्व समाज प्रमुख के साथ नगर अध्यक्ष मेमन लोगों से हर घर तिरंगा के लिए अपील करते नजर आए। 





इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी एवं सर्व समाज द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने की मिला। आगे बढ़ते बढ़ते लगातार वे भारत माता की जय ओर वंदे मातरम के नारे लगाते दिखे। लोगों के बीच जागरूकता लाने संदेश युक्त पाम्पलेट भी बांटे गए। जगह जगह रुक रुक कर नागरिकों से तिरंगा फ़हराने की अपील की गई। तिरंगा झण्डा का वितरण किया गया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आज देश के देश अपने आजादी के 75 वें पड़ाव में हैं। इस शुभ अवसर पर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व अमृत महोत्सव मना रहा है। मोदी जी ने हर घर तिरंगा का आव्हान किया है। इसमें गरियाबंद नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए। इस उत्सव में हम सब बढ़ चढ़ आगे आए, अपने अपने घरों में तिरंगा फहराए। यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घर घर तिरंगा फहराया जाए। इसके जोश ओर उत्साह दिखाना होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads