*अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय आरंग में ब्लॉक स्तरीय चेस प्रतियोगिता होगा कल आयोजित*
*अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय आरंग में ब्लॉक स्तरीय चेस प्रतियोगिता होगा कल आयोजित*
आरंग.
अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकरी दी है कि कल दिनाँक 02/08/2022 को दोपहर 12 बजे से विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद श्रीमती दीक्षा सोनकर ,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू अतिथि भी शिरकत करेंगे ।
साथ ही श्री शर्मा बताया कि इस आयोजन को लेकर बच्चों एवं पालकों में भारी उत्साह का माहौल व्याप्त है। विद्यालय की क्रीडा शिक्षिका श्रीमती प्रीति ने इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण होने बात कही साथ ही इस आयोजन को प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कराए जाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
