पहली बार दिखा बेरीकेट स्थल पर कंटेंनर और कटीले तार ममता साहू ने कहा सरकार वादे किये पर नहीं याद रहा चुनावी वादे
पहली बार दिखा बेरीकेट स्थल पर कंटेंनर और कटीले तार ममता साहू ने कहा सरकार वादे किये पर नहीं याद रहा चुनावी वादे
रायपुर
ममता साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महिला सम्मान की बात कांग्रेस के मूंह से शोभा नहीं देती। सरेआम अपनी सभा में बघेल जी जब फ़रियाद करने आयी महिला को - ऐ लड़की राजनीति मत करो, कह कर धमकाते हैं, इन्हें अपमानित करते हैं, तब पता चलता है कि ये लोग महिलाओं के बारे में क्या विचार रखते हैं।
युवा मोर्चा में ऐतिहासिक आंदोलन से डर कर हमारी आरक्षी बेटियों को आगे करना, उनसे बयान दिलवाना कांग्रेस की कायराना हरकत है।
भाजपा का आंदोलन अपनी इन्हीं बहनों को उनका अधिकार दिलाने के लिए है। भूपेश बघेल जी के शासन में ही इतिहास में पहली बार पुलिस बलों के परिवार की महिलाओं को आंदोलन करने सड़क पर उतरना पड़ा था। हज़ारों आरक्षी बलों को बस्तर में अपने हथियार डालने पर मजबूर होना पड़ा था सरकार के ख़िलाफ़।
तब भी भाजपा अपने जवानों के साथ खड़ी थी। आज भी खड़ी है। इस तरह आरक्षी बहनों को राजनीति में घसीट देना नींदनीय है।
भूपेश जी, सीधे तौर पर युवाओं से किए वादे पूरे कीजिए।