नगर रहा शिवमय महाकाल ग्रुप ने किया अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेक और प्रसाद वितरण
नगर रहा शिवमय महाकाल ग्रुप ने किया अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेक और प्रसाद वितरण
आरंग
शिवालयों की नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग के महाकाल ग्रुप ने सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर महाकाल ग्रुप के द्वारा महामाया तालाब पार स्थित अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक महाआरती और महामाया मंदिर के सामने पंडाल लगातार खिचडी व पुलाव का प्रसाद वितरण किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का प्रसाद प्राप्त किया। शिवालयों में जगह जगह दुग्धाभिषेक हुआ। संपूर्ण नगर शिवमय रहा। शिवालयों में शिवलिंगों को फूल मालाओं बेलपत्र से श्रृंगार किया गया। वहींप्र सादी वितरण में विशेष सहयोग समाजसेवी डाली विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
वहीं प्रसाद वितरण में प्रमुख रूप से महाकाल ग्रुप से समाजसेवी डाली विश्वकर्मा,अविनाश विक्की साहू ,महेंद्र ठाकुर ,राजेश खेलवार,भोला साहू, गणेश मानिकपुरी, कपील यादव, सोमनाथ साहू, बब्लू साहू, महेन्द्र यादव,भावेश पटेल ,करण यादव,पीपला ग्रुप संयोजक महेन्द्र पटेल सहित महाकाल ग्रुप सदस्यों ने अहम् भूमिका रही।

