तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम

 तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम



गरियाबंद 

तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम स्थानीय साहू छात्रावास गरियाबंद में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मति लक्ष्मी अरुण साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छ. ग., सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद रही अध्यक्षता श्री मति पुष्पा जगन्नाथ साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर विशिष्ट अतिथि श्री मति देवकी साहू न्याय प्रकोष्ठ सदस्य प्रदेश साहू संघ छ. ग. श्री मति बिमला साहू पार्षद नगर पालिका गरियाबंद, श्री मोती राम साहू संरक्षक तहसील साहू संध गरियाबंद, श्री केशव साहू अध्यक्ष , श्री नेहरू साहू महामंत्री, श्री रामाधार साहू सचिव रहे ।





        कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्ज्वलित कर तथा आयोजक समिति अध्यक्ष श्री मति मिलेश्वरी साहू श्री मति पुष्पा साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गरियाबंद श्री मति तनु साहू द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी की धार  के साथ किया गया 

     मुख्य अतिथि श्री मति लक्ष्मी अरुण साहू द्वारा अपने उद्बोधन में मिले विषय समाज में महिलाओं की भुमिका पर बहुत ही विस्तार पुर्वक चर्चा करते हुए कहा गया कि जब तक समाज में महिला सशक्त नहीं होगी तब तलक उत्कृष्ट समाज की परिकल्पना करना भी व्यर्थ होगी श्री मति पुष्पा साहू द्वारा संस्कार संस्कृति ही हमारी मुख्य केंद्र बिंदु हो हमे अपने पुर्वजो से मिले संस्कार और संस्कृति को आज आत्मसात करने की जरूरत है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी संस्कार वान बने कहा गया श्री मति देवकी साहू ने अपनी बात रखते हुए नशा मुक्त समाज बनाने की आह्वान की श्री मति बिमला साहू, श्री मोती राम साहू, श्री केशव साहू श्री नेहरू साहू जी ने भी सभा को संबोधित किया तत्पश्चात विभिन्न ग्रामों से आए हुए महिलाओं द्वारा गीत, कविता, नृत्य तथा जलेबी दौड, कुर्सी दोड़ इत्यादि प्रस्तुत की गई 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम रुपा साहू द्वितीय अनिता साहू रही, जलेबी दौड़ में प्रथम रीया साहू, द्वितीय पद्ममणी साहू रही उक्त हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम सभी महिलाऐं हरा परिधान में धरती में हरे रंग प्रकृति संरक्षण , हरियाली ही जीवन का आधार का संदेश देते हुए सभी को एक एक पेड़ लगाने की आह्वान करते हुए वृक्षारोपण किया गया 

     उक्त कार्यक्रम श्री मति पुष्पा साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गरियाबंद श्री मति मिलेश्वरी साहू आयोजन समिति अध्यक्ष श्री मति तनु साहू महामंत्री की कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या मे महिलाए हरा वेशभूषा में उपस्थित रही जिसमें देव भोग तहसील से मुरारी साहू श्री मति गुलेश्वरी रामेश्वर साहू,सरोज साहू, मैनपुर तहसील उपाध्यक्ष श्री मति कुमारी साहू, गरियाबंद तहसील से सरिता साहू, रेणुका साहू, सुनिता साहू, शारदा साहू हरदी, बिमला साहू परसुली, पुनिता साहू, तनुजा साहू, त्रेता साहू, डिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, इंदु साहू, हीरा साहू, लता साहू, श्री मति हिरम राजेश साहू, पद्ममणी साहू, रानु साहू , चमेली साहू,

बंशी राम साहू, जितेश्वर साहू, लखन साहू ,ढेलऊ साहू, बुधराम साहू, रामजी साहू, रेखराज साहू इत्यादि उपस्थित रहे आभार उद्बोधन श्री मति पुष्पा साहू ने किया तथा मंच का उत्कृष्ट संचालन श्री मति तनु साहू ने की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads