*बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला*

 *बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला*



नवापारा 

भारी वर्षा से नदियां उफान पर है ,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं पूरी तरह से बाधित है ऐसे समय मे स्वास्थ्य विभाग अभनपुर की टीम बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना (कोलियारी) में प्रभावितों को स्वास्थ्य  मुहैया करवाने  राज्य आपदा प्रबंधन की टीम के सहयोग से प्रभावित लोगों के बीच पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की |



 इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बात करने पर नवागांव लखना के उप स्वास्थ्य केंद्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रकाश पटेल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचना चुनौती भरा कार्य था लेकिन टीम के चट्टानी हौसलों के आगे ये चुनौती बौना साबित हुआ व  टीम के सभी साथी प्रभावित गांव में पहुंचने में सफल हुए  और लोगो को उपचार दिया जा सका| उक्त मिशन में प्रकाश पटेल जी के अलावा अन्नपूर्णा वर्मा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के साथ साथ  गोबरा नवापारा के स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads