अनिश्चितकालीन हड़ताल दुसरे दिन भी जारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अनिश्चितकालीन हड़ताल दुसरे दिन भी जारी

अनिश्चितकालीन  हड़ताल दुसरे दिन भी जारी



आरंग-

राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण अपने मौलिक अधिकार केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर चरण बद्ध आन्दोलन कर रहे हैं तीन चरणो के ऑनदोलन से मांगे पूरी नही होने के कारण राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण आक्रोशित होकर 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं




आज ऑनदोलन के द्वितीय दिवस का धरना-प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा,प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष जी एस यादव,शिक्षक शैलेन्द्र शुक्ला,पुराणिक राम साहू,छ ग शिक्षक संघ अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,ब्लॉक अध्यक्ष गोपत राम टंडन, छ  ग पटवारी संध से राहुल जोशी,छ ग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष लकमेन्दर सिंह बौद्ध आदि ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय को उनके जन्म दिन पर बधाई देते हुए कर्मचारी-अधिकारियो के लिए 6% महंगाई भत्ता 1 अगस्त 2022 से देने के लिए गए निर्णय पर जबकि केंद्र सरकार महंगाई भता जनवरी और जुलाई मे बढाती है उक्त आदेश पर पुनर्विचार करते हुए केंद्र के समान देय दिनांक से 12% महंगाई भत्ता एवं  सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो को दिए जाने का अनुरोध किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य प्रभावित हुआ। धरना-प्रदर्शन मे फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस,प्राचार्यगण जे आर आल्हा,एस के देवांगन,इंट्रजीत विंद, विनोद चंद्राकर,भीखम चंद देवांगन, भैयाराम जायसवाल, टोप कुमार साहू,नरसिंग दास मानिकपुरी,नेमेश्वर साहू,योधन सिंह देवांगन, संत कुर्रे,अमर बाई रात्रे, सुमित्रा देवी भांडेकर,कु रानी देवांगन, शोभागुनी एक्का,देवकी सिवाना,गायत्री कोशले,उषादेवी साहू,जगन्नाथ कुर्रे,सुरेश चंद्र पाटकर,महेंद्र वर्मा,तपनमणी साहू,राकेश साहू,सोमनाथ साहू,सुरेश धीवर,सागर चंद्राकर, पुरूषोत्तम प्रजापति ,घनश्याम रात्रे,विष्णु वर्मा,ब्लासियस मिंज,नूतन मांडले,

एस एन चंद्राकर, महेश कुमार शर्मा,सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी-अधिकारीगण  शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads