राजयोग साधना सेवाकेंद्र नैनपुर के द्वारा किये गए रक्षाबन्धन के कार्यक्रम
राजयोग साधना सेवाकेंद्र नैनपुर के द्वारा किये गए रक्षाबन्धन के कार्यक्रम
नैनपुर:-
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नैनपुर के तत्वाधान में नैनपुर शहर में रक्षाबंधन के कार्यक्रम किये गए।
सर्वप्रथम राजयोग सेवाकेंद्र, उमरिया वार्ड में सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों को राखी बांधी गई। इसके बाद ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा नैनपुर शहर में नगर पालिका अध्यक्ष भ्राता नरेश चंद्रोल, तहसीलदार के आर नीरज , रेलवे के अतिरिक्त अभियंता भ्राता ऋषभ, रेलवे के चीफ स्टेशन मैनेजर भ्राता एस के मंजे, स्टेशन मैनेजर भ्राता चंद्रजीत सिंह एवं शहर के सभी गणमान्य को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए रक्षासूत्र बांधा गया।
पुलिस थाने में टीआई भ्राता जनक रावत सहित सभी पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधा गया।
इसके साथ *हर घर तिरंगा* अभियान के तहत तिरंगा रैली नैनपुर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें सभी से अपील किया गया कि अपने अपने घर मे झंडा
फहरायें।