राज्यपाल रमेश बैस जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर मिलकर पुर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी
राज्यपाल रमेश बैस जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर मिलकर पुर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अभनपुर/रायपुर
छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र,सात बार के सांसद,विधायक और केन्द्र की अटल जी की सरकार में मंत्री का दायित्व बेदाग एवं बखूबी निबहाने वाले और वर्तमान में राज्यपाल का महत्वपूर्ण पद को सुशोभित करने वाले माननीय रमेश बैस जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर मिलकर पुर्व कृषिमंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू जी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर श्री साहू ने उस दौर को स्मरण किया कि कैसे खून पसीने से अभाव की स्थिति में भी जनता के हित में विपक्ष में रहकर काम करके भारतीय जनता पार्टी को विस्तार करने का कार्य किये जिसमें राज्यपाल महोदय के बडे़ भैय्या डा.रामजी बैस जी का सतत् मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिलते रहा | जिन्होंने हाथ पकड़ राजनीति में लाकर हम जैसे अनेक लोगों को इस मुकाम में पहुंचाया ऐसे महामना डा. रामजी बैस उस समय रायपुर महानगर के संघचालक थे जिनके स्नेहपूर्ण डांटपटकार ने हम जैसे अनेकानेक गुमराह पथिकों को रास्ते पर ले आया | तन,मन,धन से समर्पित स्व.श्री गोबिन्द सारंग जी को भी राज्यपाल महोदय जी से मिलकर याद किये कि कैसे उन्होंने भूख-प्यास सहकर संगठन मंत्री का दायित्व निभाते हुए संगठन का विस्तार किया।
