38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प मे रक्षाबंधन कार्यक्रम व "हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प मे रक्षाबंधन कार्यक्रम व "हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
भरत कुम्भकार /खरोरा
36वीं वाहीनी भा०ति०सी०पु०बल में दिनोंक- 06/08/2022 को वाहिनी में पदस्थ अधिकारियों व जवानों हेतु रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर खरोरा स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा 38वीं वाहिनी में पदस्थ सभी अधिकारियों व जवानों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा गया व राजयोग मेडिटेशन सिखा कर सभी के मंगल व तनावमुक्त जीवन की कामना की गयी । कार्यक्रम के अन्त में 38वीं वाहिनी के अधिकारी श्री संजीव रतन (डिप्टी कमांडेंट) द्वारा वाहिनी की ओर से सभी ब्रह्मकुमारी बहनों को धन्यवाद देते हुए भेट स्वरुप स्मृति चिह्न प्रदान किये गये, व भारत के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लेने व अपने घर व संस्थान में 15 अगस्त के दिन शिरंगा फहराने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी श्री प्रेम सिंह मीना (AC/ENG.) एवं वाहिनी सुबेदार मेजर चमन सिंह नेगी भी मौजूद रहें। ब्रह्माकुमारी बहन उमा दीदी,व अन्य मौजूद रहे....


