आरंग मे ब्लॉक स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
आरंग मे ब्लॉक स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
आरंग
ब्लॉक स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आरंग कबड्डी क्लब नया खेल मैदान आरंग में आयोजित किया गया.जिसमे मुख्य अतिथि खिलेश देवांगन, उपाध्याक्ष डूमेंद्र साहू, नगर पालिका उपाध्याक्ष नरसिंह साहू, एल्डरमैन मंगलमूर्ति अग्रवाल, पूर्व नोडल क्रीड़ाधिकारी नीलमणि चंद्राकर, प्राचार्य सरोजिनी केरकेट्टा ने सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर खेल प्रारम्भ किया.सभी खिलाडियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया.खेल के दौरान बीईओ एन. पी. कुर्रे और एबीओ चांडक ने उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर आशीष प्रदान किया...
सभी चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में आरंग विधानसभा से प्रतिनिधित्व करेगी.पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोडल क्रीडाधिकारी राकेश प्रधान, अमित चंद्राकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कमलेश यादव, भोजराज मनहरे, पी.एल. अली, ओंकेश्वर सोनवानी, जगदीश कुर्रे, आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू, उपाध्यक्ष विरेन्द्र डहरिया, आरंग कबड्डी क्लब से ओमकार साहू,लालमोहन बघेल,रेणुका साहू,तृप्ति साहू, मधु अजगरा, लकी सहित सभी व्यायाम शिक्षक,सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित थे..



