*कुर्रु स्कूल के बेटियों ने फ़ौजी भाइयों के लिए भेजी राखी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कुर्रु स्कूल के बेटियों ने फ़ौजी भाइयों के लिए भेजी राखी*

 *कुर्रु स्कूल के बेटियों ने फ़ौजी भाइयों के लिए भेजी राखी*



अभनपुर -

बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने ,अपने देश के सैनिक ,फ़ौजी भाइयों के सेवा,समर्पण एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते है ।वे देश सीमा पर दिन-रात बारह माह सभी मौसम में अपनी सेवाएँ देते है जिसके कारण कई बार त्यौहार में अपने घर भी नही जा पाते अतः ऐसे फ़ौजी भाइयों के लिए शासकीय एस.आर.बंजारे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रु ,अभनपुर के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू के मार्गदर्शन में विद्यालय के बेटियों ने बॉर्डर में ड्यूटी पर तैनात जवान के लिए 51 राखी भेजे है है साथ में सभी बच्चों ने एक-एक ख़त भी लिखकर पोस्ट किया है जिसमें बालिकाओं ने फ़ौजी भाइयों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए देश सेवा में लगे सैनिक भाइयों को अपने देश की सुरक्षा के लिए समर्पण हेतु धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दिए है स्कूली बच्चों के द्वारा इस प्रकार के गतिविधियों के लिए जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है विद्यालय के प्राचार्य ऐलेक्जेंडर तिग्गा सोहन लाल मैथिल , पी.पटेल , तिज़ऊ राम तारक ,कृष्ण कुमार साहू,लोकेश कुमार साहू , सुभाष मानिकपुरी,नारायण साहू,जी.पी.ऐनेश्वरी ,गरिमा देवांगन,दीप्ति भगत ,सार्वीशुक्ला,योगिताबाली धनगर,लोकेश्वर साहू ,जितेंद्र महेश्वरी,रमेश मिश्रा ,राजेश वर्मा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने बच्चों को बधाई दिए है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads