211 वी बटालियन CRPF थनौद , नया रायपुर ( छ.ग ) के कैम्प परिसर में आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे रक्षाबंधन कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

211 वी बटालियन CRPF थनौद , नया रायपुर ( छ.ग ) के कैम्प परिसर में आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे रक्षाबंधन कार्यक्रम

 211 वी बटालियन CRPF थनौद , नया रायपुर ( छ.ग ) के कैम्प परिसर में आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे रक्षाबंधन कार्यक्रम 





थनौद (नवा रायपुर )

 211 बटालियन केंद्रिय रिर्जव पुलिस बल , थनौद , नया रायपुर ( छ.ग ) के कैम्प परिसर में आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने के लिए श्री संजीव रंजन ( कमाण्डेन्ट ) . श्री आर . के . बहाली ( द्वितीय कमान अधिकारी ) के नेतृत्व में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कृष्णा पब्लिक इंटरनेशनल स्कुल , नया रायपुर एवं नयापारा के बच्चों एवं शिक्षिकाओं के साथ श्रद्धा पूर्ण तरीके से मनाया गया ।


उक्त को  स्कूली बच्चों द्वारा कैम्प परिसर में उपस्थित जवानों के कलाई पर राखी बांधी गई । सदियों से चलती आ रही यह रक्षाबंधन के त्यौहार की परम्परा युगो - युगांतर तक जारी रखने के लिए 211 बटालियन केंद्रिय रिर्जव पुलिस बल के अधिकारीयों / जवानों एवं कृष्णा पब्लिक इंटरनेशनल स्कुल , नया रायपुर एवं नयापारा का एक छोटा सा प्रयास किया गया ताकि रक्षाबंधन पर्व का यह अटुट बंधन हमेशा कायम रहे । उक्त समारोह में श्री नीरज कुमार ( उप कमाण्डेन्ट ) , श्री संतोष कुमार सुमन ( सहा . कमाण्डेन्ट ) , संजीव कुमार भोइ ( सूबेदार मेजर ) एवं कैम्प परिसर में उपस्थित 211 बटालियन के सभी जवान शामिल हुए । इस अवसर पर स्कूली बच्चों में देश भक्ति भावना को प्रेरित करने के लिए जवानों के द्वारा परेड दिखाया गया । अतं में आजादी के अमृत महोत्सव एवं रक्षाबंधन का उत्सव के आयोजन के लिए दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्या महोदया द्वारा कमाण्डेन्ट 211 बटालियन केंद्रिय रिर्जव पुलिस बल एवं समस्त कार्मिकों का आभार व्यक्त किये ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads