ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा जेल में किया गया तीन दिवसीय आध्यात्मिक राजयोग शिविर सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा जेल में किया गया तीन दिवसीय आध्यात्मिक राजयोग शिविर सम्पन्न

 ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला के द्वारा  जेल में किया गया  तीन दिवसीय आध्यात्मिक राजयोग शिविर सम्पन्न




मण्डला /ब्रह्माकुमारीज 

- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के तत्वाधान में "आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत मण्डला जेल में कैदी भाइयों के लिए तीन दिवसीय आध्यात्मिक राजयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को राजयोग शिविर कराया। 




इस शिविर में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। राजयोग शिविर के पहले दिन आत्मा और परमात्मा का ज्ञान दिया गया। दूसरे दिन सृष्टि चक्र, कल्प वृक्ष की जानकारी दी गयी। तीसरे दिन राजयोग की विधि बताई।

इसके साथ राजयोग का अभ्यास कराया, जिसमे बताया कि राजयोग के द्वारा हमारे जीवन मे प्रेम, सुख,शांति आती है। राजयोग में हम पहले स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा को याद करते हैं।

इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन, बीके ज्योति बहन, बीके सुनैना बहन,बीके प्रिंस भाई, भ्राता जयप्रताप (जेल वार्डर), भ्राता अशोक त्रिपाठी(जेल वार्डर) एवं जेल के कैदी भाई उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads