मैनपुर में चैतन्य देवियों की झांकी 30 सितंबर से - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मैनपुर में चैतन्य देवियों की झांकी 30 सितंबर से

 मैनपुर में चैतन्य देवियों की झांकी 30 सितंबर से




मैनपुर :-

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चैतन्य देवियों कि तीन दिवसीय झांकी का आयोजन किया जा रहा है।

30सितंबर से 03अक्टूबर तक जनपद कार्यालय के पास संध्या 06.00बजे से रात्रि 10.00बजे तक आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी में ब्रह्मा कुमारी बहनों द्वारा योग साधना में लीन देवियों के आकर्षक मुद्रा में सजाई जायेगी।वही स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र जनपद कार्यालय के पास राम जी साहू के मकान पर दिनांक 06 अक्टूबर 2022 से 12अक्टूबर 2022तक सुबह 08से 09 व शाम 06 से 07 बजे तक सात दिवसीय  निः शुल्क राजयोग मेडिटेशन एवम साप्ताहिक पाठ्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। निर्धारित समय पर आकर उक्त कार्यक्रम का लाभ ले सकते है ।उक्त जानकारी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन व   प्रभा बहन ने दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads