देवभोग अंचल के धार्मिक एवं सामाजिक एकता के प्रतीक मुंगझर ग्राम मे ऐतिहासिक देव दशहरा का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

देवभोग अंचल के धार्मिक एवं सामाजिक एकता के प्रतीक मुंगझर ग्राम मे ऐतिहासिक देव दशहरा का आयोजन

देवभोग अंचल के धार्मिक एवं सामाजिक एकता के प्रतीक मुंगझर ग्राम मे ऐतिहासिक देव दशहरा का आयोजन 

              घुमरा नृत्य की झलक


छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित गरियाबंद जिले के देवभोग अंचल के धार्मिक एवं सामाजिक एकता के प्रतीक मुंगझर ग्राम का ऐतिहासिक देव दशहरा पर्व नवरात्रि से शुरू होकर 7 अक्टूबर को सामाजिक परंपरा और हर्ष उल्लास के साथ संपन्न


महेंन्द्र सिँह ठाकुर 

नवापारा राजिम /देवभोग....

 प्राचीन काल से इष्ट देव की विशिष्ट पूजा अर्चना और भोग लगाने की परंपरा के अनुसार देवभोग का नाम पड़ा जोकि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का अंतिम तहसील जो कि उड़ीसा राज्य से लगा हुआ है

देव दशहरा कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब 


मंच में आसीन देव दशहरा के अतिथि गण


यहां भगवान जगन्नाथ और लंकेश्वरी देवी का प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर स्थित है और इस अंचल पर भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा है अपनी अद्भुत परंपरा से युक्त यह क्षेत्र है और यहां के निवासी विषम परिस्थिति में भी हमेशा खुश और जिंदादिली से रहते हैं और यहां अतिथि स्वागत की परंपरा बेहर प्रेरणादायक है जो हमारे देश का गौरव है इसके साक्षी स्वयं विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर हैं देवभोग से लगभग 4 किलोमीटर दूर देवभोग अंचल का प्रगतिशील -धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक ग्राम मूंगझर है यहां का देव दशहरा पर्व गरियाबंद जिले सहित उड़ीसा अंचल में भी प्रसिद्ध है यहां कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रकार से शरद नवरात्रि पर्व से शुरू हो जाती है इस बारे में यहां के वयोवृद्ध लगभग 85 वर्ष के कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मालगुजार परिवार से संबंधित व्हाईट टाइगर के नाम से संबोधित तेजतर्रार नेता महेश्वर सिंह कोमर्रा  ने विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर को बताया मूंग झर ग्राम एवं यहां के निवासियों की देव दशहरा मनाने की परंपरा अति प्राचीन है यहां खास बात यह है की देव दशहरे के दिन ग्राम के देवी देवताओं के साथ आस-पास के गांव और उड़ीसा से भी देवी देवता अपनी प्राचीन वेशभूषा और परंपरा के अनुसार यहां पहुंचते हैं जो कि आकर्षण के मुख्य केंद्र बिंदु रहते हैं।

देवी दुर्गा स्थापना के साथ देव दशहरा पर्व की आकर्षक शुरुआत..... पूरे ग्राम के आपसी सहयोग से मूर्ति स्थापना पश्चात लगातार 1 दिन की आड़ में आकर्षक कार्यक्रम देवी माता के प्रांगण में होता है जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी होते हैं जैसे जस गीत गायन, ओपन डांस प्रतियोगिता ,भजन प्रतियोगिता इसमें सबसे आकर्षक होता है घुमरा नृत्य।

घुमरा नृत्य -ओडिसी क्लासिकल नृत्य का छोटा रूप जिसमें धार्मिक भक्ति और शक्ति समाई रहती है...... इस बारे में वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता महेश्वर सिंह जी के सुपुत्र एवं समाजसेवी लोकेंद्र सिंह प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धमतरी ने बताया घुमरा नृत्य पारंपरिक विश्व प्रसिद्ध ओडीसी क्लासिकल नृत्य का संक्षिप्त एवं परिष्कृत रूप है जिसमें कलाकार भक्ति भाव एवं देशभक्ति से परिपूर्ण नृत्य नाटिका का मनभावन स्वरूप प्रस्तुत करते हैं जो देखते बनता है क्या आम क्या खास जब ये कलाकार नृत्य करते हैं तो पूरा माहौल भक्ति मय संगीत और नृत्य से परिपूर्ण हो जाता है, जिसमें हजारों रुपए का प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार भी दशहरा समिति द्वारा प्रदान किया जाता हैl

ऐतिहासिक देव दशहरा अंचल और उड़ीसा राज्य के देवी देवताओं के साथ रात भर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न...... प्रत्येक वर्ष मुंगझर में दशहरा पर्व के 2 दिन पश्चात देव दशहरा का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे अंचल और उड़ीसा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में देवी और देवताओं का आगमन होता है इस वर्ष 2022 में 21 जगहों के देवी देवताओं का आगमन हुआ था पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल हो जाता है इस बारे में दशहरा समिति के सचिव गणपत लाल कश्यप एवं वरिष्ठ व्याख्याता केआर कश्यप ने बताया पूरी रात्रि ओडिशा और अंचल के धार्मिक नाट्य मंडली का बहुत शानदार नाटक मंचन होता है और देव दशहरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं विधायक मानपुर मोहला क्षेत्र इंद्र शाह मंडावी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि नीलकंठ बीसीजी अध्यक्ष माली समाज परीक्षेत्र देवभोग, योगीराज माखन कश्यप अध्यक्ष कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद, चरण सिंह नागेश अध्यक्ष अमात गोड समाज परिक्षेत्र देवभोग, चंद्र प्रधान अध्यक्ष गाडा समाज क्षेत्र देवभोग, लोहर सिंह माझी अध्यक्ष गोंड समाज परिक्षेत्र देवभोग, दुर्गा चरण अवस्थी खिलावन पात्र  श्रीमती बिंदु बघेल जनपद सदस्य देवभोग, श्रीमती धनवती यादव जिला पंचायत सभापति गरियाबंद ,जयमल यादव कोसरिया यादव समाज अध्यक्ष क्षेत्र कांदा डोंगर ,श्रीमती संजू कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत मुंगझर एवं आदि शक्ति दुर्गोत्सव एवं दशहरा महोत्सव समिति के संरक्षक लोकेंद्र ठाकुर अध्यक्ष रामेश्वर साहू उपाध्यक्ष लक्ष्मी शांडिल्य, सोमवारू  पटेल,  श्रीमती खीरमति शांडिल्य ,सचिव गणपत राम कश्यप ,कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप, सलाहकार केसरी राम कश्यप ,रामाधीन कश्यप और समस्त पदाधिकारी गण एवं ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्यारेलाल कश्यप ,दामोदर प्रधान ,पूर्ण चंद्र शांडिल्य ,बिम्बाधर पटेल    धरमू नागेश  कपूर चंद पटेल एवं युवा कार्यकर्ता योगेश कश्यप, सहदेव प्रधान, मोहन पटेल, तुलसीदास, नयन प्रधान ,रजनीकांत कश्यप, टिकेश कश्यप देवीलाल पात्र ,चंद्र ध्वज कश्यप, याचन दास, तीर्थराज सिंह, देवी पुजारी परीक्षित शांडिल्य जी का पूर्ण सहयोग रहा । संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखर वक्ता भोलेश्वर कश्यप द्वारा किया गया।।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads