ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" में मनाई गई आध्यात्मिक दीपावली
ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" में मनाई गई आध्यात्मिक दीपावली
मण्डला:-
ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के "विश्व शांति भवन" में दीपावली का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में सुबह मुरली क्लास के पश्चात मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने सभी को आध्यात्मिक दीपावली का महत्व बताया और कहा कि दीपावली का त्यौहार आत्मा और परमात्मा के मिलन मेले का तथा सदा अपने सतोप्रधान अवस्था मे स्थित सदा जागती ज्योत आत्माओं की सम्पूर्ण स्थिति से समस्त विश्व मे सुख, शान्तिमय, अटल, अखण्ड, सर्वगुण सम्पन्न दैवी स्वराजय की स्थापना का यादगार है।
इसके बाद सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने दीप प्रज्वलित किये। बाबा को भोग लगाया गया। इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उसके बाद सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों को दीपावली का भोग दिया।