शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरा पदर मे संविधान दिवस एवं संविधान सापेक्ष शपथ दिवस के आयोजन पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह छलका - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरा पदर मे संविधान दिवस एवं संविधान सापेक्ष शपथ दिवस के आयोजन पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह छलका

 शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरा पदर मे संविधान दिवस एवं संविधान सापेक्ष शपथ दिवस के आयोजन पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह छलका

संविधान सापेक्ष प्रतिज्ञा लेता छात्र-छात्राओं का विशाल समूह एवं उपस्थित महाविद्यालय स्टाफ

महेंन्द्र सिंग ठाकुर 

 हम भारत के लोग भारत को संपूर्ण लोकतंत्र प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष गणराज्य जिसमें जाति धर्म लिंग भेद नहीं होगा।"" कुछ ऐसा ही स्वरूप था शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरा पदर के लगभग 500 से ऊपर छात्र छात्राओं की 100% उपस्थिति जो अन्य कॉलेजों में देखने को ही नहीं मिलती, यहां शासन के निर्देशानुसार संविधान स्वरूप शपथ एवं संविधान दिवस मनाने के अवसर दिनांक 26 नवंबर 2022 को। इस के प्रणेता बने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस के जिलाधिकारी गरियाबंद जिला डॉक्टर टी एस सोनवानी इन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया इसमें 395 अनुच्छेद 22 भाग और 8 अनुसूचियां शुरू में शामिल हुई बाद में संविधान में अनेक संशोधन और अनुसूची भी शामिल हुई। संविधान के बारे में उपस्थित महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक स्टाफ के सनत कुमार ने छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दिए, वही डॉक्टर रेवचंद्र दंता ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए, महेंद्र कुमार साहू ने संविधान की अनुसूची के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिए दुर्गेश त्रिपाठी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिए, सुश्री त्रिवेणी सेन ने संविधान के तीन प्रमुख स्तंभ विधायिका- कार्यपालिका- न्यायपालिका के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी, गुलशन यदु ने संविधान के संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए, प्रेमलाल सोरी ने संविधान में वर्णित संघीय शासन राज्य और केंद्र शासन प्रणाली के बारे में जानकारी दिए, दीपेंद्र कुमार बघेल संविधान निर्माण के रोचक तथ्यों के बारे में जैसे पूरा संविधान हस्तलिखित है कहीं टाइप नहीं किया गया और संविधान सभा बैठक में जब बहस होती थी तब के रोचक तथ्यों के बारे में भी जानकारी दिए, और अंत में ओमप्रकाश कश्यप ने संविधान में वर्णित भारतीय गणराज्य लोकतंत्र शासन के बारे में बताया और कहा संविधान की मूल भावना यही है और इसकी गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम- आप जैसे युवा जो 18 से 40 साल की उम्र के हैं जो भारत की 140 करोड़ की जनसंख्या में 68% है, बनती है तभी जनता का, जनता के लिए ,जनता के द्वारा ,लोकतंत्र का सपना संवैधानिक रूप से पूरा होगा।

उक्त अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा संवैधानिक प्रदत अधिकार और कर्तव्य के बारे में रोचक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया उक्त अवसर पर फाल्गुन नागेश कार्यालय प्रमुख, विवेक यादव लैब टेक्नीशियन, नवीन कुमार कार्यालय सहायक सहित विद्यार्थियों में भवानी नेताम ,चांदनी जगत

 विशाल नेताम ,मुराद अली, बालकृष्ण, दुर्गा, प्रतिज्ञा प्रधान, झरना जगत, भूपेश ,रतन प्रधान, गुंनदर चक्रधारी , त्रिभुवन,रिखी राम ,बॉबी देवल, भूमिका नेताम, जय मनी नेताम, खिलेश्वरी चक्रधारी ,जितेन यादव ,ऋषिकेश बिजी, विष्णु, निकिता सहित समस्त छात्र- छात्रा उपस्थित थे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads