ब्रह्माकुमारीज़ गरियाबंद में मनाया संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति अव्यक्त दिवस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ गरियाबंद में मनाया संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति अव्यक्त दिवस

ब्रह्माकुमारीज़ गरियाबंद में मनाया संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति  अव्यक्त दिवस 



 गरियाबंद

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 'शिवशक्ति भवन' में संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति अव्यक्त दिवस के रूप में मनाई गई। विश्व शांति के लिए अखंड योग किया गया।



संस्था प्रमुख राजयोगिनी बिंदू दीदी ने बताया कि मानवता के उद्धारक तथा नारी शक्ति को नई पहचान देकर विश्व की सम्भवत: प्रथम नारी सत्ता द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले ब्रह्मा बाबा नवयुग के अद्भुत शिल्पी थे। दैवी संस्कृति के पुनस्र्थापना के लिए उन्होंने वर्ष 1937 में ओम मंडली नामक संस्था बनाकर अपनी सम्पूर्ण अर्जित सम्पत्ति को समर्पित कर दिया। यह संस्था पांच मई 1950 को माउंट आबू राजस्थान में स्थानांतरित हुई। विश्व शांति सद्भावना व मानवीय मूल्यों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ ने इस संस्था को 1987 में अंतराष्ट्रीय शांति दूत के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को अपनी देह का परित्याग करके संपूर्णता की स्थिति को प्राप्त किया था। उन्ही की पुण्य स्मृति में विश्व भर में इस संस्था की ओर से 18 जनवरी को अव्यक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।



 राजयोग शिक्षिका  ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने बाबा के जीवन परिचय को बड़े ही सरल ढंग से काव्य द्वारा 'भोलेनाथ इस धरा पर हुए दयाल, शिव के रथी तूने इस जग में कर दिया कमाल' गाकर बताया। इस दौरान मौन में रहकर विश्व शांति के लिए सशक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एससीईआरटी से सहायक प्राध्यापक जय भारती चंद्राकरजी, माननीय श्री नरेंद्र देवांगन जी अधिवक्ता सिविल कोर्ट गरियाबंद की उपस्थिति रही।संस्था से जुड़े वरिष्ठ राजयोगियो के अन्तर्गत डॉ. जीवन लाल वर्मा, श्री लखन लाल चंद्राकर जी, पूर्व शिक्षक गंगा सागर दीवान, लालसिंह जी, भाई झम्मन साहू , एडीईओ कृषि बहन रूखमणी नेताम आदि ने अपने अनुभव साझा कि किस तरह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था का संबंध बना और क्या प्राप्ति हुई । साथ साथ गरियाबंद ब्लड ग्रुप  के सदस्य श्री भीम निषाद, विकास पारख, अंकित भाई, समाज सेवी व शिक्षक डॉ ओपी वर्मा, श्री हरीश ठक्कर जी, श्री इन्द्रजीत देवांगन,  श्री तरुण यादव जी, श्री जीवन साहू , योगाचार्य गणेश आजाद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads