ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम

 ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम



मण्डला 

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के द्वारा  स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" के सभाग्रह में राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम "उन्नत मन, सफल जीवन" विषय पर रखा गया।









इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, जिला पंचायत अध्यक्ष भ्राता डा. संजय कुशराम, पूर्व डाइट प्राचार्य  बहन डा. रश्मि बाजपेई,नगरपालिका अध्यक्ष भ्राता विनोद कुमार कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भ्राता अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य भ्राता संदीप एवम् मंडला जिले के अधिक से अधिक संख्या में युवा भाई बहन उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन एवं ज्योति बहन ने मंचासीन अतिथियों का गुलदस्ते और बैज लगाकर स्वागत किया। सभी मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन ने मंचासीन अतिथियों का शब्दपुष्पों के माध्यम से स्वागत किया।


राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लक्ष्य एवं उद्देश्य बताएं।


बहन रश्मि बाजपेई जी ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हर कार्य बहुत मेहनत और लगन के साथ करना चाहिए।


   भ्राता डा संजय कुशराम ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी को बताया कि यह दिन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ सभी युवाओं को  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी।


ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए। साथ हमारे जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान बहुत जरूरी है जिससे हम समाज, देश का नाम रोशन कर सकें। युवाओं को सशक्त बनने के लिए अध्यात्म ज्ञान के द्वारा अंतर्निहित शक्तियों को जाग्रत करे तभी जीवन को  सफल बना सकेगा।


 भ्राता विनोद कछवाहा जी ने सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं वा शुभ संदेश दिया।


 इसके बाद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया, जिसमें खेल क्षेत्र में पूर्णिमा रजक, सोनिया रजक, शिवम सिंधिया, सामाजिक क्षेत्र में दिलीप चंद्रोल, इनर वॉइस ग्रुप भागीरथ सेवा परिवार, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति, हम फाउंडेशन, राम दास बैरागी, हेमंत दुबे,नूरेन मंसूरी  कला के क्षेत्र में त्रिलोक सिंधिया,रानू चंद्रोल, किशोर बैरागी आदि युवाओं का सम्मान किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads