छत्तीसगढ़ अखिल भारत हिंदू महासभा का छुरा नगर के अक्षत कुमार तिवारी को गरियाबंद जिला का प्रवक्ता किया नियुक्त
छत्तीसगढ़ अखिल भारत हिंदू महासभा का छुरा नगर के अक्षत कुमार तिवारी को गरियाबंद जिला का प्रवक्ता किया नियुक्त
तेजस्वी /छुरा
छत्तीसगढ़ अखिल भारत हिंदू महासभा का गरियाबन्द जिला में संगठन को विस्तार करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य देवनारायण के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा छुरा नगर के अक्षत कुमार तिवारी को गरियाबंद जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पर अक्षत तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि संगठन के प्रति सदैव निष्ठा रखते हुवे सतत निरंतर समाज व राष्ट्र हित मे कार्य करते रहेंगे।
इनकी नियुक्ति पर महावीर शर्मा,दीपक पाल,प्रशांत तिवारी,अजय श्रीवास,दिनेश साहू,अजय कुमार यादव,भागवत यादव,अमित सिन्हा,खगेश ध्रुव,चिन्ता राम,अरविन्द जायसवाल,भागीरथी,सोमेश,प्रतीक एवं जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुवे शुभकामनाये दिए।