संगठन से ही सत्ता की राह पर ब्लॉक कांग्रेस दुर्गेश वर्मा ने फूंकी संगठन में जान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

संगठन से ही सत्ता की राह पर ब्लॉक कांग्रेस दुर्गेश वर्मा ने फूंकी संगठन में जान

 संगठन से ही सत्ता की राह पर ब्लॉक कांग्रेस दुर्गेश वर्मा ने फूंकी संगठन में जान

   


सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा


संगठन से ही सत्ता मिलती है इसी को चरितार्थ करते हुए संगठन से सत्ता की राह पर चल रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने पार्टी संगठन को काफी मजबूत किया है।

    धरसीवा जो भाजपा का गढ़ रहा जहां कभी भाजपा का संगठन सबसे अधिक मजबूत रहता था उस धरसीवा ब्लॉक में दुर्गेश वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन में जान फूंकना शुरू किया और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ को प्रथमिकता दी उन्होंने अपनी कार्यशैली अपनी व्यवहार कुशलता का ऐंसा जादू चलाया की पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अटूट विश्वास जाग्रत हुआ बीते विधानसभा चुनाव की बात करें या उसके बाद हुए नगरीय निकाय चुनावों की बात करें जिनका उनने साथ दिया उन्हें हर हाल में जीत मिली ।

     लगातार 15 साल तक भाजपा की राज्य में सरकार रहते धरसीवा में कांग्रेस संगठन मजबूत नहीं हो पा रहा था लेकिन दुर्गेश वर्मा ने अध्य्क्ष बनने के बाद अपने युवा साथियों को जोड़कर पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव ओर नगरीय निकाय चुनाब में पार्टी को सफलताएं दिलवाई बीते विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने अपनी टीम के साथ दिन रात हर स्थिति पर नजर रखी ओर चुनाव के दौरान रतजगा भी किया चुनाव में विरोधी दल की शराब पकड़वाने से लेकर ईवीएम की पहरेदारी में भी उनकी टीम सक्रिय रही और इसी सक्रियता के चलते कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ को ध्वस्त किया  नगर पंचायत चुनाव में  उन्होंने कूँरा नगर पंचायत में कांग्रेस की टीम उतारी जबरदस्त भीतरघात के बाबजूद उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत दिलवाई बल्कि अध्य्क्ष भी कांग्रेस के ढालेंद्र वर्मा को बनवाने में सफलता अर्जित की पार्टी संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाले दुर्गेश वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नजदीकी भी माना जाता है और उन्हें लोग भविष्य के विधायक के रूप में भी देखते हैं हालांकि दुर्गेश वर्मा से जब पूंछा की आप किस विधानसभा से चुनाव में जोर आजमाइश करेंगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती पहली प्राथमिकता है कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुचें ओर पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणो की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं यही हमारा मूल उद्देश्य है चुनाव लड़ने का कहीं से अब तक विचार तो नहीं बना है फिर भी पार्टी का भविष्य में जैंसा आदेश होगा करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads