देवभोग अंचल के आदर्श ग्राम मुंगझर मे श्री श्री अष्टपद हरि नाम यज्ञ की धूम मची - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

देवभोग अंचल के आदर्श ग्राम मुंगझर मे श्री श्री अष्टपद हरि नाम यज्ञ की धूम मची

 देवभोग अंचल के आदर्श ग्राम मुंगझर मे श्री श्री अष्टपद हरि नाम यज्ञ की धूम मची



देवभोग/ गरियाबंद:-

देवभोग के आदर्श ग्राम मुंगझर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 24 घंटे का लगातार संगीतमय प्रभु भजन का आयोजन किया गया था जिससे धार्मिक रूप से श्री अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का नाम दिया जाता है और इसमें उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भजन मंडली प्रस्तुति देती है। अष्ट प्रहरी का अर्थ आठ प्रहर  -अर्थात  पूरा दिन और पूरी रात्रि होती है।


24 घंटे कठोर तप जैसे भजन किया जाता है:-



उक्त प्रसिद्ध भजन के बारे में विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर को वहां के समिति के संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी लोकेंद्र सिंह कोमर्रा प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धमतरी  ने बताया कि इस भजन कार्यक्रम में उड़ीसा एवं उड़ीसा बॉर्डर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन मंडली जिसमें श्री जोगेंद्र खरसेल देवभोग (गरियाबंद), श्री निलांचल हंस (गोहेकेला) गरियाबंद, श्री उपेंद्र सलमा जयबहाल (नुआपाड़ा) ओडिशा श्री रामचंद्र घाती राजमोटेर (कालाहांडी), ओडीशा श्री चितरंजन राऊत राय तरबोड ( नुआपाड़ा) ओडिशा, श्री लवणी गोपाल बरगांव (कालाहांडी) उड़ीसा, श्री परशुराम बाघ मोटरापारा( गरियाबंद), श्री लोकनाथ पुजारी जमादारपारा (नवरंगपुर), उड़ीसा श्री संतोष खमारी पुजारीगुड़ा (नवरंगपुर) ओडिशा कुल 9 मंडलियों ने भाग लिया जिन्होंने महाशिवरात्रि के सुबह 8:00 बजे से संगीत मय भजन जिसमें हरे राम हरे कृष्ण का उद्घोष करते रहना पड़ता है और 1 सेकंड चुके बगैर लगातार भजन शुरू रहता है यह दूसरे दिन  को उसी समय जिस समय शुरू हुआ था उसी समय इसका समापन किया जाता है जैसे यहां 18 फरवरी को सुबह 8:00 प्रभात फेरी कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई और दूसरे दिन 19 फरवरी को 8:00 बजे सुबह इसका धर्मा पूर्ण वातावरण में समापन किया गया और इसके साथ विशाल भंडारा और भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की जाती है। उक्त कार्यक्रम का आनंद लेने अंचल के कोने-कोने से लोग 24 घंटा बैठकर भजन का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रमुख प्रखर वक्ता व कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश्वर सिंह कोमर्रा, अध्यक्ष रामेश्वर साहू, सरपंच श्रीमती अंजू कश्यप ,श्रीमती भारती ठाकुर, साकेत सिंह ठाकुर गणपत लाल कश्यप ,प्यारे लाल कश्यप ,अजय कश्यप ,रतन लाल साहू ,अमृतलाल कश्यप ,विभीषण कश्यप ,केसरी राम कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, भोलेश्वर कश्यप, रघुवीर कश्यप, संजय कश्यप ,वीरोमणि कश्यप, हरेंद्र सिंह कोमर्रा, वंदना साहू ,श्रीमती बसंती कश्यप, हीरावती कश्यप, श्रीमती दुसीला कश्यप ,श्रीमती गोमती कश्यप श्रीमती लावण्य रश्मि कश्यप, मुकेश कश्यप ,प्रशांत कश्यप प्रशांत कश्यप ,प्रतिमा कश्यप हिमानी कश्यप सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads