राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित"* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित"*

  *राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित"*                         


   

  रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के संबंध में दिनाँक 14 04.2023 दिन- शुक्रवार , समय- दोपहर 12 बजे, स्थान - फूड लाइब्रेरी, गाँधी उद्यान के पास, गौरव पथ (महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के आगे ,गौरव पथ मेनरोड) रायपुर में प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई  हैं। बैठक में 'छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" से जुड़े हुए सभी  नियमित व्याख्याता टी/ ई  संवर्ग तथा नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) टी/ई संवर्ग  सम्मिलित होंगे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, फेडरेशन के प्रमुख  पदाधिकारियों को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया हैं। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में प्राचार्य पदोन्नति के संबध में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जावेगा।



प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक श्री सिंह ने बताया कि "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के द्वारा  प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों,यूनियनों फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी,  स्कूल शिक्षा मंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर से आगामी तिथियों में मिलकर नए शिक्षा सत्र 16 जून 2023 से पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए प्रदेश के समस्त नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों की ओर से ज्ञापन सौंपा जावेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads