आरंग नगर मे 132 वीं अंबेडकर जयंती मनाई गई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग नगर मे 132 वीं अंबेडकर जयंती मनाई गई

 आरंग नगर मे 132 वीं अंबेडकर जयंती मनाई गई



आरंग 

स्थानीय महामाया पारा वार्ड क्रमांक 14 गुरु घासीदास चौक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई 

बाबा साहेब की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया । जिसमें नगर के सभी युवा वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l

इस दौरान वार्ड पार्षद शरद गुप्ता ने वार्ड के नागरिको को बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। पार्षद ने भी बाबा साहब के आदर्श में चलने के लिए प्रेरित किया l इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि और युवाओं ने जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाइयां दी और जय भीम के नारे भी लगाए।

 इस अवसर पर सतनामी समाज के अध्यक्ष व एल्डरमैन गणेश बांधे, वार्ड 15 के पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा सामाजिक कार्यकर्ता विनोद साहू, पूर्व एल्डरमैन डॉ. विष्णु भारद्वाज, , शंकर खेलवार, भंडारी शिव खेलवार, प्रवीण भारद्वाज, टिकेश्वर गिलहरे, सुनील बंजारे ,रितेश खेलवार, नंदकुमार ढीढी, आदि उपस्थित रहे.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads