*आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में पांच दिवसीय राजयोग शिविर में पहुंचे मण्डला निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले सहित डॉक्टर्स और विशिष्ट गणमान्य*
*आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में पांच दिवसीय राजयोग शिविर में पहुंचे मण्डला निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले सहित डॉक्टर्स और विशिष्ट गणमान्य*
मण्डला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड में स्थित शांतिवन में विशेष 5 दिन का राजयोग शिविर का आयोजन शुरू हुआ, इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान मण्डला (म०प्र०) से निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, योगीराज हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपमाला मर्सकोले, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नृपिका पथारिया, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम सुंदर रोतेला, डॉ. ज्योति रोतेला, योगीराज हॉस्पिटल के मैनेजर गौरव यादव, बिजनेसमैन शिवकुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट गणमान्य परिवार सहित राजयोग शिविर का लाभ लेने पहुँचें।
इस मौके पर मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी भी उपस्थित रहीं।
यहाँ पर सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के अध्यक्ष भ्राता डॉ. बनारसी भाई ने मण्डला से पधारे हुए सभी डॉक्टर्स की मुलाकात की, जहां पर डॉ. बनारसी भाई ने सभी को नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी से अवगत कराया और बताया कि इस अभियान के विभिन्न कार्यक्रम पूरे भारत देश में किये जायेंगे, जिससे हम भारत को नशा मुक्त बना सकें। और कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान में बताया जाने वाले राजयोग व मेडिटेशन के द्वारा विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। गांवों में और आसपास कैम्प लगाकर सभी लोगों को निरोगी बनाने की सेवा करनी चाहिए, ऐसा करने से हमें सभी की दुआएं प्राप्त होती है।
इसके बाद डॉ. बनारसी भाई ने सभी को भोग दिया। सभी बहुत खुश हुए।
सभी 5 दिन रुककर आध्यात्मिक राजयोग शिविर का लाभ उठायेंगे, सभी राजयोग शिविर के लिए बहुत उत्साहित हैं।






