आंचलिक खबर
आंचलिक खबरे
-हनुमान जयंती पर धरसींवा क्षेत्र मे विशाल शोभायात्रा
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Edit
-हनुमान जयंती पर धरसींवा क्षेत्र मे विशाल शोभायात्रा
सुरेन्द्र जैन/धरसीवा
संकट मोचन पवन पुत्र श्रीराम भक्त हनुमान जी की जयंती धरसीवा क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है....सुबह से ही मंदिरों में अपार भीड़ देखने को मिली तो वही संध्या होते ही धरसीवा चरोदा तिवरैया में भव्य शोभा शुरू हुई....तिवरैया से शुरू हनुमान जयंती शोभायात्रा धरसीवा स्थित पुलिस थाना हनुमान मंदिर पहुची।
जिसमे भाजपा नेता अंजय शुक्ला दिलेन्द्र बंछोर राकेश यादव एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा विधायक अनिता शर्मा मदन गोयल आदि शामिल हुए....इधर चरोदा के प्राचीन मंदिर से भी भव्य शोभायात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होकर वापस मन्दिर पहुची
Previous article
Next article

