आरंग -कोसल साहित्य कला मंच ने किया गोष्ठी का आयोजन
आरंग -कोसल साहित्य कला मंच ने किया गोष्ठी का आयोजन
आरंग
कोसल साहित्य कला मंच आरंग ने सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया।
इस अवसर पर सबसे पहले सामूहिक सरस्वती गीत के माध्यम से प्रार्थना की गई, तत्पश्चात कवियों एवं वक्ताओं ने अपनी कविताओं व विचारों से प्रेरित किया। मंच के अध्यक्ष अनूप नाथ योगी ने अपनी हास्य कविता *मोर ब्रेकर भैया जय होवय तोर* के माध्यम से सबको हंसाया,वही योगाचार्य कवि विनोद गुप्ता ने अपनी उत्कृष्ट रचना *उन्मुक्त गगन के हम पंछी सेवानिवृत कहलाए* तथा शिक्षक होरी लाल पटेल ने बेटी बचाओ आधारित कविता *मेरी बेटी तुम यदि चाहो तो अंतरिक्ष में भ्रमण कर आव*, साथ ही व्याख्याता कवि हरमन बघेल ने अपनी रचना *मां तेरी ममता का कोई मोल नहीं है, इस दुनिया में तेरा कोई तोल नहीं है* साथ ही लघु कथा भी प्रस्तुत किए, डॉक्टर तेजराम जल क्षत्रि ने अपनी कविता *सब लुट गया सरेआम सपन अभी बाकी है, तपन अभी बाकी है* से प्रभावित किया वही गोष्ठी का संचालन कर रहे शिक्षक कवि अरविंद वैष्णव ने अपनी कविता *कितने खुदगर्ज हैं कुछ मेरे साथी तोहफे में घड़ी दे जाते हैं, पर वक्त कभी नहीं देते* और मंच की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में एलआईसी अधिकारी डीपी नाहक, तेजराम यादव, छत्रधारी सोनकर आदि की भी उपस्थिति रही ।
