*अभनपुर विकासखंड में प्राथमिक विभाग का परीक्षा परिणाम घोषित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अभनपुर विकासखंड में प्राथमिक विभाग का परीक्षा परिणाम घोषित*

 *अभनपुर विकासखंड में प्राथमिक विभाग का परीक्षा परिणाम घोषित*


 

अभनपुर-

विकासखंड अभनपुर के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं तक वार्षिक आकलन का परिणाम घोषित किया गया।




विकासखंड अभनपुर के शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक  शाला चेरिया, संकुल कुर्रू में भी सत्र 2022 -23 का वार्षिक आकलन परीक्षा परिणाम कक्षा पहली से आठवीं तक घोषित किया गया । जिसमें संकुल समन्वयक यशवंत साहू,  शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  रामगुलाल साहू, पदमनी ध्रुव एवं प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला चेरिया प्रधान पाठक सरिता साहू, सावित्री शुक्ला एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

कक्षा पहली में प्रथम हर्ष साहू, द्वितीय प्रियांशु पाल, दूसरी में प्रथम इहर्ष टंडन द्वितीय त्रिशिका साहू, तीसरी में प्रथम कोमल साहू , द्वितीय अभय सेन, चौथी में प्रथम अपर्णा साहू, द्वितीय हिमांशु पाल, पांचवी में प्रथम गौरव साहू , द्वितीय मुकेश साहू तथा उच्च प्राथमिक विभाग में  छठवीं में प्रथम आस्था साहू, द्वितीय अंजू चतुर्वेदी सातवीं में प्रथम कुमकुम चतुर्वेदी, द्वितीय ईशा चतुर्वेदी, आठवीं में प्रथम निखिल पाल एवं द्वितीय स्थान टिकेश्वरी साहू ने प्राप्त किया। 


सभी विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद भूषण गुप्ता, विकासखंड स्रोत समन्वयक बी आर बघेल, समस्त सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राजू शर्मा - प्रदेश महामंत्री(कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ छग.), प्रिंसिपल अलेक्जेंडर तिग्गा,  सरपंच संतोष साहू, पूर्व सरपंच बल्ला तिवारी , शिक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला, बसंत दीवान, लक्ष्मी ठाकुर, सुनीता दीवान, रवि चंद्राकर, झनेंद्र निर्मलकर एवं पालकों ने बधाई दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads