*दर्जन भर से अधिक शासकीय प्राथमिक शालाओं में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष,विधायक ने किया भूमिपूजन*
*दर्जन भर से अधिक शासकीय प्राथमिक शालाओं में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष,विधायक ने किया भूमिपूजन*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
प्राथमिक स्तर से ही स्कूली बच्चों को शैक्षणिक कार्य मे कोई समस्या आड़े न आये इसके लिए धरसीवा विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपनी विधानसभा के 13 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का सोमबार को भूमिपूजन किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत बाना, चिखली, सेड़ीखेड़ी, धनेली, गोमची, गुमा, निमोरा, तुलसी, बड़ौदा, साकरा, गिरौद, पठारीडीह, सम्मानपुर के शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल और हायर सेकेंडरी विद्यालय में ग्रामीण यांत्रिकी के अंतर्गत धरसीवा विकासखंड के विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं मरम्मत कार्य हेतु लगभग एक करोड़ 1 करोड़ 10 लाख रुपए के नवीन कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा की नए भवन के बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा साथ ही हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्रांति चल रही है प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा जा रहा है जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने गांव अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है प्रदेश सरकार की योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा भी मुख्य रूप से सामिल रहे।


