निरंकुश प्रशासनिकता से नाराज जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

निरंकुश प्रशासनिकता से नाराज जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत"

 निरंकुश प्रशासनिकता से नाराज जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत"



तेजस्वी /छुरा

 जनपद पंचायत छुरा के  जनपद सदस्यों ने जनपद छुरा में अप्रशासनिक सुस्त रवैया तथा समान्य सभा में विभागीय आला अफसरों की अनुपस्थिति को लेकर उपाध्यक्ष सहित   जनपद सदस्यों ने शिकायत की पुलिंदा लेकर जिला कलेक्टर से मलाकात किये।


मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत छुरा के जनपद चुनाव 2020 के बाद आज तक प्रति तीन माह में  होने वाली समान्य सभा की बैठक में  लगातार विभागीय अधिकारी,व प्रतिनिधि कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर तथा 2020-21-22-23 के जीपीडीपी योजनान्तर्गत अनुमोदित कार्यो का सफल क्रियान्वयन न होना ,राशि का आहरण नही  भी न होना, समय पर इंजीनियर के द्वारा  कार्यो का मुल्यांकन न करने जैसे दर्जनों शिकायतों तथा शासन के जनहितकारी योजनाओं पर सुस्त रवैया को लेकर जनपद छुरा के जनपद सदस्यो ने शिकायत की।

जिलाधीश प्रभात मलिक ने तत्काल गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सीईओ एम एल वर्मा छुरा को फोन पर सामान्य सभा बैठक की  उपस्थिति, कार्यवाही पंजी, 14-15 वीं वित्त की राशि .की जानकारी व जनपद निधि के राशि,तथा कार्य योजना जैसे अनेक जरुरी दस्तावेज लेकर मिलने निर्देश किया है। 

इस मौके पर जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सभापति प्रहलाद यदु, संत राम नेताम, थानेश्वर कंवर, रजनी सतीश चौरे, सुश्री बुंदा साहू, जनपद नीलकंठ सिंह ठाकुर, दीपक चन्द्राकार, रिखी राम यादव, शांति बाई नागेश, हेमलता ध्रुव, सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव, सुखबती ताण्डे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads