वीडियो --प्यार का सन्देश
वीडियो --प्यार का सन्देश
सुरेन्द्र जैन /धरसींवा
देखे वीडियो
.....
-बीते कुछ सालों से देश मे जहां हिन्दू मुस्लिम ही नहीं अपितु हर वर्ग के बीच नफरत की दीवारें खड़ी करने के राजनीतिक षड्यन्त्र चल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मूक प्राणीयो के छोटे छोटे बच्चे तक इंसानों को हिलमिलकर प्यार से रहने का शुभ सन्देश दे रहे हैं......ऐंसा ही एक नजारा पावन पवित्र धाम अमरकंटक में देखने को मिला...... धरसीवा के पत्रकार सुरेन्द्र जैन ने अमरकंटक धार्मिक पर्यटन स्थल में रविवार को कपिल धारा की ओर जाते हुए जब इस नजारे को देखा तो उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया...दो बंदरिया अपने अपने बच्चो के साथ विपरीत दिशाओं से आकर बैठी दोनो अपने बच्चों को साथ लिए थी दोनो के समीप आते ही इन दोनो बन्दरियो के बच्चे आपस मे एक दूसरे को प्यार करने लगे मानो यह यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को नफरत छोड़कर प्यार से हिलमिलकर रहने का सन्देश दे रहे हों।
