भागीरथी मां गंगा के अवतरण दिवस पर त्रिवेणी गंगा महाआरती विप्र समिति राजिम द्वारा 30 मई को संध्या 6:00 बजे आरती घाट राजिम में गंगा दशहरा महापर्व बड़े ही भव्यता एवं दिव्यता मनाया जायेगा
भागीरथी मां गंगा के अवतरण दिवस पर त्रिवेणी गंगा महाआरती विप्र समिति राजिम द्वारा 30 मई को संध्या 6:00 बजे आरती घाट राजिम में गंगा दशहरा महापर्व बड़े ही भव्यता एवं दिव्यता मनाया जायेगा
राजिम
भागीरथी मां गंगा के अवतरण दिवस पर त्रिवेणी गंगा महाआरती विप्र समिति राजिम द्वारा 30 मई दिन मंगलवार संध्या 6:00 बजे आरती घाट राजिम में गंगा दशहरा महापर्व बड़े ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय ब्राह्मणों द्वारा गंगा स्वरूप महानदी मैया की वैदिक मंत्रों से पूजन श्रृंगार एवं भावपूर्ण आरती की जाएगी। आरती प्रभारी एवं समिति के अध्यक्ष पंडित राम शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर महानदी महा आरती में शामिल होने के लिए संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय अमरजीत भगत को आमंत्रित किया गया है।
लिखित आवेदन में यह मंत्री महोदय से आग्रह किया गया है की वर्षभर विशेष पर्वों एवं उत्सवों में निरंतर रूप से आरती के लिए स्थाई व्यवस्था की जाए। फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने भी महाआरती में शामिल होने की सादर स्वीकृति दी है। आरती संचालक डॉ. संतोष शर्मा कुंभज ने गंगा दशहरा पर्व की महिमा पर बखान करते हुए कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से इस पृथ्वी लोक में अवतरित हुई थी, इसलिए इस दिवस को पूरे भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध तीर्थों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरा से आशय 10 प्रकार के अवगुणों का हरण करने वाली मां गंगा हम सभी का कल्याण करें। विशेष आमंत्रित गणों में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडिक, राजिम भक्तिन समिति के अध्यक्ष लाला साहू, अशोक श्रीवास्तव, विकास तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुघ्न धीवर, घनश्याम साहू नगरपालिका नयापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, किशोर देवांगन, कामेश्वर मिश्रा एवं अन्य गणमान्य नागरिक है। आरती समिति ने राजिम एवं नवापारा के समस्त श्रद्धालु नगर वासियों से यह अपील की है, गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महाआरती में शामिल होकर स्वयं एवं परिवार को कृतार्थ करें।


