आरंग -- ग्रामीण इलाके के सड़को मे दौड़ती तेज रफ्तार हाइवा, तीन लोगो को लिया चपेट मे,तीनो गंभीर रूप से घायल,अक्सर रेत से भरे हाइवा दुर्घटना का बना रहता कारण
आरंग -- ग्रामीण इलाके के सड़को मे दौड़ती तेज रफ्तार हाइवा, तीन लोगो को लिया चपेट मे,तीनो गंभीर रूप से घायल,अक्सर रेत से भरे हाइवा दुर्घटना का बना रहता कारण
देखे वीडियो......
आरंग
समीप ग्राम पंचायत हाट चरौदा में दोपहर लगभग 4 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने हॉट चरौदा निवासी दुकलहा साहू उनके बेटे उनकी पत्नी एवं उनकी बेटी को अपनी चपेट मे ले लिया।
जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने फोन कर इसकी सुचना आरंग थाना प्रभारी सहित PWD व SDO आरंग तहसीलदार को दिये।
ग्रामीणों ने बताया की गांव में ब्रेकर नही होने के कारण ये पांचवा हादसा है तीनों मरीज बहुत गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया है घटना से बैखलाए ग्रामीणों ने गांव के सरपंच दया लोचन साहू उपसरपंच तोषण साहू जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल केजू पटेल युवा संगठन से अमित साहू जितेंद्र साहू गिरीराज साहू एवं समस्त ग्रामवासियों के साथ मुवावजे की मांग को लेकर चक्का जाम किया ।
मौका स्थल पर आरंग थाना प्रभारी कमला थाने का स्टाप सहित, तहसीलदार PWD विभाग SDO प्रभात सहित प्रशासनिक अधिकारी मौका स्थल पर पहुँचे ।
लगभग 6 घंटे चक्काजाम हुआ जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
अक्सर बना रहता दुर्घटना का कारण
क्षेत्र रेत घाटों मे नियम विरुद्ध रेत निकासी के चलते हाइवा ड्राइवरो द्वारा तेज हाइवा सड़को मे देखने को मिलताहैँ जो राहगीरों को अपनी चपेट मे लेकर अकाले मौत का कारण बना रहता हैँ।
वही विभाग कर अधिकारी अपनी कमीशन की आश मे लगे रहते है जो अवैध व रात रेत परिवहन मे लगे हाइवा पर कार्यवाही न कर अपनी जेब को भरने मे लगे रहते हैँ।
