आधार सेंटर में चोरों का धावा,सीसीटीवी में कैद हुए चोर ,फूटेज में नजर आए अज्ञात चेहरे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आधार सेंटर में चोरों का धावा,सीसीटीवी में कैद हुए चोर ,फूटेज में नजर आए अज्ञात चेहरे

 आधार सेंटर में चोरों का धावा,सीसीटीवी में कैद हुए चोर ,फूटेज में नजर आए अज्ञात चेहरे



    सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

ग्राम गिरौद के पंचायत में स्थित आधार सेंटर में  बीती रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड गल्ले में रखे लगभग 4 से 5 हजार रूपए नगदी की चोरी कर ली, वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कुछ फूटेज भी मिला है जिसे सिलतरा पुलिस को सौंप एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गिरौद में बीते लगभग 5 साल से आधार पंजीयन केन्द्र का संचालन मनीष नायक के द्वारा किया जा रहा है, जिसमे लोग अपनी सुविधा अनुसार आधार का कार्य कराते आ रहे हैं, शनिवार की शाम आधार संचालक ने शाम 6 बजे सेंटर पर ताला लगाकर घर चले गए। उसी रात 20 और  21 मई की बीती रात कुछ अज्ञात चोर मोटरसाइकिल पर रात के 2 बजे के आसपास उक्त सेंटर में राड से दरवाजे का ताला तोड भीतर प्रवेश करते है, इस दौरान सीसीटीवी के अनुसार तीन लोग उक्त वक्त मौजूद थे जिसमंे एक पूरी घटना के होते तक अपने मोटरसाइकिल के पास ही रहा। भीतर प्रवेश करने से पहले सेंटर के बाहर लगे कैमरे को तोड कर एक चोर कमरे में प्रवेश कर भीतर लगे कैमरे को तोडने का प्रयास करता है उंचाई पर कैमरा लगे होने की वजह से वह अपने दूसरे साथी को बुलाकर राड नुमा किसी चीज से कैमरे को तोडता है। वहीं कैमरा को तोडने के बाद गल्ले में रखे पैसे को नीचे के ड्रार में रखे चाबी से खोलकर उसमे रखे लगभग 4 से 5 हजार रूपये की चोरी कर लेता है। 

कैमरा में नजर आए चोरों का धंूधला चेहरा

चोरों की पूरी गतिविधिया कैमरे को तोडे जाने से पहले ही रिकार्ड हो गई थी वहीं एक बाहर लगे कैमरे पर चोरों की नजर नहीं पडी जिससे ताला तोडने एवं भीतर के कैमरे को तोडे जाने के दौरान चोर का चेहरा नजर आता है उक्त फूटेज पुलिस को मिल गया है। 

इस संबंध में सिलतरा चौकी प्रभारी शांत कुमार साहू ने कहा कि गिरौद आधार सेंटर पर चोरी की सूचना मिली वहीं तत्काल एक टीम भेज कर मौके का मुवायना किया गया सेंटर में ताला तोडकर चोरी की घटना अंजाम दिया गया है फिलहाल वहां लगे सीसीटीवी के कुछ फूटेज भी मिला है जिसे लेकर भी कार्रवाही की जाएगी, आरोपियों को जल्द ही पकडा जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads