*अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल(स्वामी आत्मानन्द स्कूल) आरंग में बच्चो के प्रवेश की लॉटरी 9 मई को सुबह 11 बजे* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल(स्वामी आत्मानन्द स्कूल) आरंग में बच्चो के प्रवेश की लॉटरी 9 मई को सुबह 11 बजे*

 *अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल(स्वामी आत्मानन्द स्कूल) आरंग में बच्चो के प्रवेश की लॉटरी 9 मई को सुबह 11 बजे*



-आरंग 

 आरंग.अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल(स्वामी आत्मानन्द स्कूल) आरंग में बच्चो के प्रवेश की लॉटरी 9 मई को सुबह 11 बजे होनी है।प्राचार्य श्री हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन पालकों ने  स्वामी आत्मानन्द स्कूल आरंग में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया है,उनको सादर  सूचित किया जाता है कक्षा 1 से 8 वी में प्रवेश के लिए लॉटरी दिनाँक 09/05/ 2023 निकली जाएगी।

जिन बच्चों ने कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रवेश हेतु आवेदन किया है,उनके प्रवेश के लिए दिनाँक 09/05/ 2023 को प्रवेश परीक्षा आयोजित होने वाली थी,अपरिहार्य कारणों अब प्रवेश परीक्षा नही होगी बल्कि अन्य कक्षाओं की तरह दिनाँक 09/05/ 2023 को ही सामान्य लॉटरी के माध्यम से सभी पालकों  एवं मीडिया के सामने पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।

जो बच्चे अपात्र है,उनके पालक दिनाँक 08/05/2023 को दोपहर 2 बजे तक विद्यालय आकर दावा-आपत्ति कर सकते है,इसके बाद दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।पात्र-अपात्र की सूची चस्पा करने के साथ-साथ अपात्र बच्चों के पालकों को फोन एवं मैसेज के माध्यम से सूचित करने का प्रयास भी किया जा रहा है ताकि वे दावा आपत्ति करना चाहे तो कर सके। 

 विद्यालय प्रबंधन की ओर से लॉटरी प्रक्रिया में सभी पालको की उपस्थिति की अपील की जा रही है,ताकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिना किसी बाधा या विवाद के सबके सामने पारदर्शी रूप से लॉटरी निकली जा सके ।

सभी कक्षाओं के लिए लॉटरी 9 मई प्रातः 11 बजे से निकाली जानी है।

लॉटरी का स्थान बेसिक शाला भवन में संचालित अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल (स्वामी आत्मानन्द स्कूल)आरंग होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads