धमतरी -..भेट मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी के लिए खुला सौगातों का पिटारा. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धमतरी -..भेट मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी के लिए खुला सौगातों का पिटारा.

धमतरी -..भेट मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी के लिए खुला सौगातों का पिटारा.



जयलाल प्रजापति /नगरी 

.छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत धमतरी विधानसभा पहुंचे थे...जहा मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव और सोरम के सरहद पर स्थित चन्द्र मौली माता मंदिर पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.....



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया....इस अवसर पर सिहावा की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव,नान के अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा,खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे....






भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी विधानसभा के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया....इस दौरान मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो से उनकी समस्याओ को सुन कर उनका मौके पर ही निदान किया.....इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार व्दारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ के बारे में लोगो से सीधा संवाद कर योजनाओ के बारे में जाना.....वही मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न घोषणए भी किए जिसमें आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने....ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने....ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा....ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी.... ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा....भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय किये जायेंगे....जैसे अन्य घोषणाएं शामिल है....



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads