आंचलिक खबरे
आँचलिक खबरे
-कानफोड़ू आवाज से क्षेत्रवासी परेशान, अधिकारी सुस्त, वाहन चालक चुस्त
रविवार, 7 मई 2023
Edit
-कानफोड़ू आवाज से क्षेत्रवासी परेशान, अधिकारी सुस्त, वाहन चालक चुस्त
सुरेन्द्र जैन /धरसींवा -
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू की कुछ ओधोगिक इकाइयां न सिर्फ जहरीले धुंआ से रातभर वायु प्रदूषित कर रही है अपितु कानफोड़ू आवाज से ग्रामीणो की रातों की नींद भी हराम करने लगी हैं......सांकरा सोंडरा गांव के उत्तर दिशा में गांव से सटी कुछ ओधोगिक इकाइयों से अक्सर रात रातभर ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ने लगा है....एक तरफ रातभर जहरीला धुंआ छोड़ती फेक्ट्रियो का वायु प्रदूषण तो दूसरी तरफ ध्वनि प्रदूषण ग्रामीणो का चैन सुकून भी छीन रहा है.....इस भारी ध्वनि प्रदूषण के दौरान यदि देर रात कहीं कोई चोर दुकानों में चोरी करने ताले भी तोड़े तो इस ध्वनि प्रदूषण में चोरों के शटर तोड़ने की आवाजें भी किसी को सुनाई नहीं देंगी।
Previous article
Next article
