धरसींवा --खुनी सड़क पर मौत से भड़के ग्रामीण, सर्विस रोड किया जाम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धरसींवा --खुनी सड़क पर मौत से भड़के ग्रामीण, सर्विस रोड किया जाम

धरसींवा --खुनी सड़क पर मौत से भड़के ग्रामीण, सर्विस रोड किया जाम



सुरेन्द्र जैन/धरसीवा

बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन की सर्विस रोड पर आज फिर एक महिला की हादसे में दर्दनाक मौत से ग्रामीण भड़क उठे और सर्विस रोड को जाम कर दिया है....चार दिन पहले भी सांकरा धनेली में 3 की मौत हो चुकी है ....अंडरब्रिज विहीन ओधोगिक क्षेत्र से गुजरी सिक्स लाइन एवं संकीर्ण सर्विस रोड उस पर भी अवैध पार्किंग आये दिन हादसों को जन्म दे रही है....










बेतरतीब ढंग से बनी सड़क की खून की प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही है करीब साढ़े नो बजे सांकरा चोक में एक दुपहिया को हाइवा ने रौंद दिया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणो ने सर्विस रोड को जाम कर दिया है....सप्ताह भर के भीतर ही यहां 4 लोगो की दर्दनाक मौत की घटना हुई है ....ग्रामीणो का कहना है कि एनएचएआई की मनमानी से यह सड़क खूनी सड़क बनी है पखबाड़े भर पहले मुरेठी की महिला सरपंच की भी इसी मार्ग पर हादसे में मौत हुई थी......ग्रामीण सांकरा में अंडरब्रिज एवं सिक्स लाइन पर दोनो तरफ से चढ़ने उतरने मार्ग बनाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads