जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने अपने क्षेत्र मे हुए दुर्घटना ग्रस्त परिवार के लिए की मुवावजे की मांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने अपने क्षेत्र मे हुए दुर्घटना ग्रस्त परिवार के लिए की मुवावजे की मांग

 जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने अपने क्षेत्र मे हुए दुर्घटना ग्रस्त परिवार के लिए की मुवावजे की मांग 




आरंग 

नवापारा से आरंग रोड पर स्थित ग्राम चरौदा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हादसे में पति पत्नी की मौत एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए ।

 ग्राम चरोदा के तीन व्यक्ति मोटर सायकल में सवार होकर ग्राम चरौदा से गोढ़ी रिम्स में जो उसकी बहू पहले से हॉस्पिटल में भर्ती थे उनसे मिलने जा रहे थे इसी दरम्यान सड़क मे तेज रफ्तार ट्रक क्र. सीजी 05 सी 9400 ने मोटर सायकल को अपने चपेट में ले लिया ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से मोटर सायकल में सवार 52 वर्षीय दुकलहा साहू उनकी पत्नी 47 वर्षीय सरस्वती साहू का मृत्यु हो गई उनके बेटे 27 वर्षीय ओमन साहू को गंभीर चोट आया ।

इस दुर्घटना में ट्रक ने एक गाय को भी अपनी चपेट में लिया जहा गाय की भी मौके पर मौत हो गई।

इस दुर्घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर व ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया ।

घटना की खबर मिलते ही रायपुर जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराते हुए हुए मौका स्थल पर तहसीलदार एसडीएम सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दिया।जिस पर तहसीलदार कार्यालय से मणिमुक्ता पाटिल, पीडब्ल्यूडी से प्रभात जी, आरंग टी आई कमला पुष्कर सहित उनके स्टाप के लोग उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने एसडीएम से ब्रेकर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र जारी करने कहा चुकी गांव में ब्रेकर नही होने के कारण इस सड़क मे अकाले पांच  लोगो का मौत हो चूका हैँ और यह पांचवा हादसा है जिससे फिर एक परिवार अनाथ हो गया इसलिए ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल के साथ मिलकर मृतक पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के लिए मांग किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मे श्रीमती रानी पटेल ग्रामीणों के साथ डटी रही।ग्रामीणजनो में सरपंच दया बाई साहू सरपंचपति लोचन साहू उपसरपंच तोषण साहू युवा संगठन के युवा अमित साहू जितेंद्र साहू गिरीराज साहू विष्णु साहू जीवराखान साहू दुलार साहू पोयमशरण साहू समस्त ग्रामवासी ने दुर्घटना ग्रस्त परिवार के लिए चक्काजाम कर उचित न्याय की गुहार लगाई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads