✨ कांग्रेस सरकार के बार बार छलावा से परेशान नई राजधानी के किसान 3 जुन को पदयात्रा कर सी.एम.हाउस का करेगा घेराव --परमानंद जांगड़े
✨ कांग्रेस सरकार के बार बार छलावा से परेशान नई राजधानी के किसान 3 जुन को पदयात्रा कर सी.एम.हाउस का करेगा घेराव --परमानंद जांगड़े
*प्रभावित नवा रायपुर क्षेत्र के सभी गांव में बैठकों का दौर जारी* -
नवा रायपुर
कांग्रेश पार्टी की भूपेश बघेल की सरकार एवं एन .आर .डी .ए . प्रबंधन के अधिकरियों द्वारा झूठा आश्वासन देकर प्रभावित क्षेत्र के किसानो के साथ बार-बार आश्वासन देकर छलावा कर रही है। कई दौर का बैठक बेनतीजा हुआ, हमारी मांगों पर *आंशिक सहमति* व्यक्त की गई वो भी धरातल पर कुछ सफल होते नज़र नहीं आ रही है।
इसी तारतम्य में नवा रायपुर प्रभावित किसान परिवार से जुड़े महिला दीदी, व्यस्क नवजवान एवं पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा आगामी *03 जून-2023* को ' किसान पण्डाल कायाबाधां" से " *महाआंदोलन* का आगाज करते हुए - अपने हक़ अधिकार लेने हजारों हजार की संख्या में प्रभावित किसानों के साथ *सीएम हाऊस* रायपुर का घेराव हेतु प्रस्थान करेंगे।
