*'मेरा गौठान-मेरा अभियान' के तहत युवा कांग्रेस ने बैहार गौठान में किया महिलाओं का सम्मान.. जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने दिया भाजपा के आरोपों का दिया जवाब* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*'मेरा गौठान-मेरा अभियान' के तहत युवा कांग्रेस ने बैहार गौठान में किया महिलाओं का सम्मान.. जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने दिया भाजपा के आरोपों का दिया जवाब*

 *'मेरा गौठान-मेरा अभियान' के तहत युवा कांग्रेस ने बैहार गौठान में किया महिलाओं का सम्मान.. जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने दिया भाजपा के आरोपों का दिया जवाब*



आरंग

पूरे प्रदेश में एक ओर जहाँ भाजपा 'चलबो गौठान-खोलबो पोल' अभियान के तहत गौठानो में जा रही है।इसी के जवाब में अब कांग्रेस भी 'मेरा गौठान-मेरा अभिमान' के तहत गौठानो में जाकर श्रम दान कर रही है साथ ही गौठान समिति के सदस्यों तथा गौठान में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान भी कर रही है।इसी कड़ी में आरंग के बैहार गौठान में युवा कांग्रेस आरंग ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल,प्रियंका सरासर के निर्देश पर मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में श्रम दान किया और गौठान में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है और गौ माता पर राजनीति करना इनकी पुरानी आदत है।कुछ दिन पहले भाजपा के लोग गोढ़ी गौठान आये थे लेकिन उन्हें वहां कोई मुद्दा नही मिला तब मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना का घेराव करने चले गए।ये लोग गौठान भूलकर थाने का घेराव करने लग गए।गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पता नही है कि इतनी भीषण गर्मी में गायों को खुले या शेड में नही रखा जाता।लोग अपनी गायों को घरों में रखते है,शाम को गौठानो में छोड़ते है।

            इस कार्यक्रम में विराज चंद्राकर(जिलाप्रभारी),चंद्रप्रकाश साहू(प्रदेश सचिव),आसिफ खान(विधानसभा प्रभारी),

शुभांशु साहू(विधानसभा अध्यक्ष),राजेश्वरी साहू,ईश्वर पटेल,आलोक चंद्राकर,पोषण साहू,रवि साहू,प्रीति मिश्रा,धर्मेंद्र साहू,इफ्तेखार खान,शेखर साहू,बबलू साहू,बसंती साहू,पप्पू जांगड़े,गिरधर निषाद,पारस चंद्राकर,बाली चंद्राकर,आयुष शुक्ला,तरुण मिश्रा,उमाकांत जलक्षत्री,संतु जलक्षत्री,विवेक  जलक्षत्री,चोवा जलक्षत्री,बीरेंद्र,शुभम,डोमन,सागर,लाला साहू, 

ऋषभ गोस्वामी,देवेंद्र घृतलहरे,संजय टंडन,जितेंद्र पारधी,दुर्गेश,आकाश,राकेश,बबलू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads