कर्नाटक की जीत पर झूमे कांग्रेसी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी…जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम.---,आबिद ढेबर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कर्नाटक की जीत पर झूमे कांग्रेसी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी…जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम.---,आबिद ढेबर

 कर्नाटक की जीत पर झूमे कांग्रेसी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी…जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम.---,आबिद ढेबर




गरियाबंद

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर तिरंगा चौक पर  कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया।




शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर श्री ढेवर के कार्यालय से तिरंगा चौक तक पैदल गए हों और जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की. आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई. बजरंग दल को बैन करने वाले बयान को बजरंगबली से जोड़ा गया.


जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम,सर्वधर्म सम्भाव के विचार के भाईचारे साथ..आबिद ढेबर


ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं।


2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार और स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है।


लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।


इस मौके पर विशेष रूप से ये रहे उपस्थित-पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा,निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,अहसन मेमन,शफीक खान,लोकेश सिन्हा,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,अरबाज़ खान,आनिस मेमेन,विनीत देवनगन,आयुष कन्नोजे,शुभम पांडेय,हनूँ खाना,गिरीश रात्रे,अनमोल तिवारी,दीपेश सोनी,गोलू पटेल,भजन माँझी,यमन ठाकुर , प्रकाश यादव , राजा साहू , योगेश लहरें , लखेश्वर भारती , सूरज साहू , डायमंड साहू टीकम कुर्रे , नवीन ध्रुव , राजू ध्रुव ,शिवम साहू , मुनून , शुभम ध्रुव देवराज

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads